तुलसीपुर: उ.प्र. उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने एसपी को दिया ज्ञापन, पुलिस द्वारा नगर के व्यापारी के साथ की गई बदसलूकी को लेकर
19 मई सोमवार 12 बजे तुलसीपुर नगर के व्यापारी के साथ कि गई बदसलूकी को लेकर उ.प्र.उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष रमेश पाहवा की अगुवाई में पुलिस अधीक्षक से मिलकर मांग पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है।महामंत्री दिलीप कुमार गुप्ता ने कहा कि तुलसीपुर नगर के व्यापारी हरिओम गुप्ता के साथ कस्बा इंचार्ज राकेश द्वारा बदसलूकी की गई थी।