तुलसीपुर: सनातन जागृत मंच ने तुलसीपुर में सैनिकों पर टिप्पणी के विरोध में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया
17 मई रविवार 12:00 बजे सनातन जागृति मंच ने सैनिकों पर टिप्पणी के विरोध में तुलसीपुर में उप जिलाधिकारी को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। सनातन जागृत मंच द्वारा ऐसे लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई। संयोजक दिलीप गुप्ता ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर हमें अपने सैनिकों पर गर्व है।