तुलसीपुर: बनकटवा में पुल के नीचे एक व्यक्ति का शव मिलने पर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने परिजनों को दी सांत्वना
17 मई शनिवार 1 बजे तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला ने बनकटवा पहुंचकर पुल के नीचे प्रमोद कुमार श्रीवास्तव का शव मिलने पर उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है। कहा कि इस दुखद घड़ी में वह पीड़ित परिवार के साथ है उनकी हर संभव सहायता की जाएगी।