उज्जैन शहर: सती गेट चौड़ीकरण के दौरान हादसा, मलबे में दबने से युवक घायल, अस्पताल में इलाज जारी
उज्जैन के सती गेट चौड़ीकरण कार्य के दौरान बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। नगर निगम द्वारा जेसीबी मशीन से मकान तोड़ने की कार्रवाई की जा रही थी, तभी अचानक मकान की गैलरी भरभराकर गिर गई। हादसे के समय नीचे स्थित टेलरिंग शॉप पर काम कर रहे हरिश सोलंकी मलबे की चपेट में आकर घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों और अधिकारियों ने तुरंत उन्हें बाहर निकालकर जिला चरक चिकित्सालय पह