नीति आयोग के आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण संकेतकों में सुधार के संकल्प के साथ जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री के मार्गदर्शन में जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर अन्नप्राशन दिवस गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया.