बेगूसराय: जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा तीसरे दिन कदाचारमुक्त सम्पन्न, 371 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
जिले के 43 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित मैट्रिक परीक्षा तीसरे दिन कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई. इस बात की जानकारी जिला शिक्षा पदाधिकारी मनोज कुमार ने गुरुवार की शाम 05:00 बजे दी. परीक्षा दो पालियों में सम्पन्न हुई. दोनों पालियों में संस्कृत विषय की परीक्षा सम्पन्न हुई.