दाउदनगर: एफसीएम इंजेक्शन का डोज लेने वाली महिलाओं की अनुमंडल अस्पताल में होगी जांच, प्रभारी उपाधीक्षक ने दी जानकारी
खून की कमी से जूझ रही गर्भवती महिलाओं के लिए अनुमंडल अस्पताल में एफसीएम थेरेपी की शुरुआत की गई है। जिस दिन इसकी शुरुआत की गई, उसी दिन 28 महिलाओं ने इसका डोज लिया था।अब उनका फॉलो किया जा रहा है। प्रभारी उपाधीक्षक डॉ शांता कुमारी ने बुधवार की दोपहर 2:00 बजे बताया कि उन महिलाओं को फॉलो अप और जांच के लिए 9 अप्रैल (गुरुवार)को अस्पताल में बुलाया गया है।