देहरादून: अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय में ऑनलाइन रजिस्ट्री और यूसीसी के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन
देहरादून में अधिवक्ताओं ने कार्यबहिष्कार कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शनकारियों ने जिलाधिकारी के जरिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने ऑनलाईन रजिस्ट्री और यूसीसी के जरिए अधिवक्ताओँ का रोजगार छिनने का आरोप भी लगाया है।