जहाज़पुर: भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में शामिल हुए विधायक गोपीचंद मीणा, संगठन सुदृढ़ीकरण पर हुआ मंथन
जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा मंगलवार दोपहर करीब 4 बजे जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने की। बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों, संगठनात्मक गतिविधियों और विस्तार योजनाओं को लेकर विस्तृत