भैंसदेही: बैतूल परतवाड़ा हाईवे गढ्ढों में तब्दील, आए दिन हो रही दुर्घटनाएं; विभाग बेखबर, लोगों ने मरम्मत की मांग की
भैंसदेही विकासखण्ड क्षेत्र के बैतूल परतवाड़ा हाईवे इन दिनों गढ्ढों में तब्दील हो गया। कोथलकुंड पर प्रतिदिन वहानो से टोल वसूली हो रही परन्तु सड़क में बड़े बड़े गड्ढे होने से आए दिन लोग दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। नागरिकों ने 181 सहित विभाग को रोड़ मरमत की मांग की परन्तु इस ओर विभाग का कोई ध्यान नही है। वहान चालकों ने बताया कि रोड़ से गाडियां हिचकोले लेकर चल