कोरबा: टायर गोदाम में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में पूरा परिसर चपेट में आया
Korba, Korba | Apr 12, 2026 सुतर्रा–कटघोरा मुख्य मार्ग पर तरुण पियूष दुकान के सामने स्थित टायर गोदाम में अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में काले धुएं का घना गुबार और ऊंची लपटें दूर-दूर तक नजर आने लगीं, जिससे आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना के बाद आसपास के घरों और दुकानों में मौजूद लोग अपनी सुरक्षा के लिए बाहर निकल आए।