सुसनेर: बस कंडक्टर ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया, सिविल अस्पताल में भर्ती; पुलिस ने दर्ज किए बयान
रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक निजी बस के कंडक्टर द्वारा 24 वर्षीय एलकारसिह निवासी चितावलिया खेडा ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद वह स्वयं सुसनेर के पुराना बस स्टैंड स्थित शासकीय सिविल अस्पताल पहुंचा। यहा डॉक्टर मोहम्मद ने उसका उपचार किया और उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और युवक के बयान दर्ज किए।