यातायात सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने एवं यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में SDOP दतिया श्रीमती आकांक्षा जैन के नेतृत्व में पटवा तिराहा पर विशेष यातायात चेकिंग अभियान चलाया गया।