मंझनपुर: घोघपुर में पत्नी हत्याकांड के आरोपी पति को 24 घंटे में पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया, पैर में गोली लगी
घोघपुर गांव में पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घोघपुर गांव निवासी शिवभोला निषाद ने अपनी पत्नी माया देवी (45) की हत्या कर दी थी।