गोरखपुर: गोरखपुर के रेस्तरां में बिल मांगने पर बवाल, जमकर हुई मारपीट और तोड़फोड़, वीडियो वायरल; 3 नामजद समेत 10-15 पर केस दर्ज
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के एक रेस्तरां में बिल मांगने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट और तोड़फोड़ कर दी गई।आरोप है कि पहले खाने का भुगतान मांगने पर विवाद हुआ और अगले दिन कुछ लोग रेस्तरां पहुंचकर संचालक व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने लगे।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है,मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत 10-15 अज्ञात लोगो के खिलाफ FIR दर्ज किया है