कटनी नगर: दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास से पर्स चोरी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार, पुलिस करेगी पूछताछ
कटनी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर के पास से एक युवक का पर्स चोरी होने का मामला सामने आया था,जिस पर फरियादी युवक के द्वारा सीसीटीवी कैमरे के आधार पर युवक की पहचान कर ली गई थी जैसे ही युवक मुरवारा रेलवे स्टेशन इलाके पर देखा, तो इस बात की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है,