कटनी नगर: ग्रामीणों ने कटनी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में अवैध शराब बिक्री बंद कराने की लगाई गुहार
कटनी। जिले के बहोरीबंद थाना अंतर्गत ग्राम सोमकला में लंबे समय से जारी अवैध शराब की बिक्री से त्रस्त ग्रामीणों के सब्र का बांध बुधवार को टूट गया। स्थानीय पुलिस की कथित निष्क्रियता से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण, जिनमें महिलाओं की संख्या अधिक थी, जिला मुख्यालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे।