राजगढ़ी: यमुनोत्री धाम में बिगड़ी महिला श्रद्धालु की तबीयत, पुलिस जवानों ने की मदद
गुजरात से चारधाम यात्रा पर आयी श्रद्धालु मनीषा बेन की यमुनोत्री धाम में अचानक सांस लेने में दिक्कत होने से तबियत खराब हो गयी, चौकी प्रभारी यमुनोत्री अजय रावत द्वारा तुरंत ऑक्सीजन की व्यवस्था कर उन्हें ऑक्सीजन दिया गया, श्रद्धालु को आराम मिलने के बाद दर्शन करवाकर गंतव्य के लिए भेजा गया।