कुटुंबा: औरंगाबाद में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते एसआई को विजिलेंस टीम ने रिसियप थाना में किया गिरफ्तार
औरंगाबाद जिले के रिसियप थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर (एसआई) उमेश कुमार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ गणपत गांव निवासी डॉ. लक्ष्मण राम ने एसआई के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत निगरानी विभाग से की थी। शिकायत के सत्यापन के बाद विजिलेंस ट