बहरोड़: बहरोड में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर ने कार पर चढ़ाया, चालक समेत महिला की मौत, 6 घायल
Behror, Alwar | Jul 8, 2026 बहरोड़ दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर बहरोड़ के मौलाहेड़ा गांव के पास मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में कार चालक सहित एक महिला की मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई।