कासगंज: गली कायस्थान में मिशन शक्ति टीम ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
कासगंज शहर की गली कायस्थान में रविवार दोपहर 2 बजे मिशन शक्ति अभियान के तहत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें स्थानीय महिलाओं और बालिकाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। महिला थाना से आई मिशन शक्ति टीम ने उपस्थित महिलाओं को उनकी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की।