इटावा: जयभारत कालोनी में लखना सीएचसी के वार्ड ब्वॉय ने संदिग्ध हालत में खाया जहर, मौत से स्वजन में मचा कोहराम
Etawah, Etawah | Apr 18, 2026 जयभारत कॉलोनी के शिवम सिंह (24) लखना सीएचसी पर वार्ड बॉय था। उसे 2022 में पिता की जगह मृतक आश्रित कोटे से नौकरी मिली थी। मामा गुरुवेंद्र ने बताया शुक्रवार सुबह8 बजे शिवम ने जिम से लौटने के बाद अज्ञात कारणों से घर पर किसी जहरीले खा लिया। सैफई पीजीआई इलाज के लिए ले गए जहां देर शाम मौत हो गई। फ्रेंड्स कालोनी पुलिस ने शनिवार सुबह 11 बजे पीएम करा स्वजन को शव सोपा