गोड्डा: गोड्डा में निरझी नदी का काला पानी बना चिंता का विषय, अडानी पावर पर उठे सवाल, छठ महापर्व से पहले नदी की सफाई की मांग तेज!
Godda, Godda | Oct 20, 2026 वाह रे अडानी, वाह रे तेरा यह चौतरफा विकास! गोड्डा की धरती पर तरक्की का ऐसा तांडव मचा है कि अब इंसान तो किसी तरह पैसे खर्च करके बाजार से बिसलेरी और पैकेज्ड वाटर की बोतल खरीदकर अपनी प्यास बुझा लेगा, लेकिन बेजुबान मवेशियों का क्या होगा? निरझी नदी का पानी अब इतना काला और जहरीला हो चुका है कि उसे पीते ही मवेशियों की तबीयत न सिर्फ बिगड़ रही है, बल्कि कई मवेशी तो त