विदिशा नगर: मुगलसराय थाना क्षेत्र के ग्राम झंडवा निवासी महिला ने SP आफिस में ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने व मारपीट की शिकायत की
शुक्रवार दोपहर को लटेरी तहसील और मुगलसराय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम झंडवा में रहने वाली मोनिका विश्वकर्मा ने परिजनों के साथ एसपी कार्यालय में गुहार लगाई। पति सहित ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने और मारपीट करने का आरोप लगाते हुए ससुराल पक्ष के सदस्यों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करने की मांग की है। मुगलसराय थाने मे सुनवाई न होने का भी आरोप।