लखीसराय: जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश
जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार की अध्यक्षता में बाल कल्याण समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार की संध्या 5,58 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में बाल संरक्षण एवं बाल अधिकारों से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए लंबित वादो का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।