गुना जिले के बहू खेड़ी गांव में खेतों का रास्ता बंद होने से किसान परेशान है। 24 दिसंबर को बहू खेड़ी के किसानों ने कहा, पिछले 7 वर्षों से आवेदन दे रहे हैं, खेतों पर जाने का रास्ता बंद कर दिया है। तहसील थाना में कोई सुनवाई नहीं हुई। खेतों पर वाहन आदि आने जाने बोनी सिंचाई एवं खेती कार्यों में परेशानी आती है। कलेक्टर से रास्ता खुलवाने मांग की है।