हथुआ के विधायक रामसेवक सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि हाई कोर्ट के निर्देश के बाद पूरे बिहार में विभिन्न स्थानों पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हथुआ नगर पंचायत और मीरगंज नगर परिषद क्षेत्र में भी जल्द ही व्यापक अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई की जाएगी।