कामां: पहाड़ी पुलिस की कार्रवाई में दो स्थाई वारंटी किए गए गिरफ्तार
पहाड़ी थानाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया की कार्रवाई करते हुए वांछित स्थाई वारंटी सुभान निवासी धीमरी को गिरफ्तार किया। वहीं 299 सीआरपीसी के तहत जारी एक अन्य स्थाई वारंटी खल्लूका निवासी आरोपी को भी दबोचा गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। बुधवार शाम 4 बजे कार्रवाई की मिली जानकारी।