चौरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि हमारी नाबालिग पुत्री को एक लड़का मनबढ़ किस्म का राकेश पुत्र अवधेश निवासी खपरियाभर थाना झंगहा है और वह बहुत ही मनबढ़ है। मेरी पुत्री को गलत नीयत से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पुलिस तहरीर के आधार पर उपरोक्त युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल कर रही है।