सुसनेर: उपचुनाव के बीच सोशल मीडिया वीडियो पर विवाद, स्वर्णकार समाज ने थाने में की शिकायत
सुसनेर नप अध्यक्ष पद के उपचुनाव में स्वर्णकार समाज का भ्रामक प्रचार करने व भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सोनी को बदनाम करने पर समाज ने आपत्ति उठाते हुए सोमवार की दोपहर 3 बजे थाने में आवेदन देकर के उचित कार्रवाई की मांग की है। आपको बता दे कि सोनी को बदनाम करने हेतु सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे सोनी समाज का ही व्यक्ति प्रत्याशी पर आरोप लगा रहा है।