घाघरा: दीरगांव पंचायत के लोगों ने कीचड़युक्त सड़क का विरोध करते हुए सड़क पर की धान रोपाई
Ghaghra, Gumla | Jul 30, 2026 विकास की मुख्यधारा से आज भी कोसों दूर घाघरा प्रखंड की अति सुदूरवर्ती दिरगांव पंचायत में सड़क की बदहाली ने ग्रामीणों का धैर्य तोड़ दिया है। वर्षों तक जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से गुहार लगाने के बाद भी जब सलगी तालाब से चांदगो तालाब तक लगभग सात किलोमीटर सड़क का निर्माण नहीं हुआ, तो ग्रामीणों ने विरोध का ऐसा तरीका अपनाया जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया