कैराना: कैराना में पब्लिक इंटर कॉलेज के समीप शिवभक्त कांवड़ियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया
Kairana, Shamli | Aug 10, 2026 कैराना नगर के पब्लिक इंटर कॉलेज के निकट कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि द्वारा पवित्र गंगाजल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्त कांवड़ियों के लिए स्वागत कार्यक्रम किया गया। जहां शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा की गई। सोमवार शाम करीब छह बजे जिला संयोजक शुभम ने बताया कि इस विशेष आयोजन में कुटुम्ब प्रबोधन गतिविधि से जुड़े कुटुम्ब मित्रों को सपरिवार आमंत्रित किया गया था।