बहेड़ी: जोखनपुर गांव निवासी युवक का मोबाइल फोन हैक कर साइबर ठग ने खाते से उड़ाए ₹87,998, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोखनपुर निवासी मोहम्मद तारिक पुत्र अब्दुल बाकी के मुताबिक उसका बैंक अकाउंट (एच डी एफ सी) बैंक में है और उसके बैंक अकाउंट में उसका मोबाइल फोन नंबर दर्ज है पीड़ित युवक के मुताबिक बीती सात मई को अज्ञात साइबर ठग ने उसका फोन हैक कर उसके बैंक अकाउंट से 87998 रुपए उड़ा लिए जिसके बाद पीड़ित युवक द्वारा साइबर सेल को घटना की सूचना दी गई।