कोडरमा: मेघातरी में अवैध वसूली का वीडियो बनाने पर पत्रकार और उनकी पत्नी से मारपीट व छीनतई, 7 गिरफ्तार
कोडरमा थाना क्षेत्र के मेघातरी बस पड़ाव के समीप अवैध वसूली का वीडियो बनाने पर पत्रकार और उनकी पत्नी के साथ मारपीट और छीनतई करने के मामले में कोडरमा पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले को लेकर पत्रकार ने 14 नामजद पर प्राथमिकी दर्ज कराया है।