देवास के वॉर्ड क्रमांक 19 की ज़मीनी हकीकत कई सवाल खड़े करती है।
इस वॉर्ड में सामने आई प्रमुख समस्याएं—
🔹 कई स्थानों पर नालियों का अभाव
🔹 बारिश में सड़कों पर जलभराव
🔹 घरों तक पहुंचता गंदा पानी
🔹 वर्षों से अधूरी सड़कें
🔹 खुले बिजली के तारों से हादसे का खतरा
🔹 पूरे वॉर्ड में बच्चों के लिए एक भी पार्क नहीं
🔹 मंदिर के सामने नाली का पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी
स्थानीय लोगों का आरोप है कि समस्याओं को लेकर जब उन्होंने पार्षद ऊषा खत्री से बात की, तो उन्हें जवाब मिला—
"हमें वोट नहीं चाहिए... आपने हमसे पूछकर घर लिया है क्या?"
रहवासियों का कहना है कि वे वर्षों से मूलभूत सुविधाओं के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज भी हालात जस के तस बने हुए हैं।
🎥 "वॉर्ड की बात, Hello Dewas के साथ" में हम हर वॉर्ड की वास्तविक स्थिति आपके सामने ला रहे हैं, ताकि जनता की आवाज़ जिम्मेदार लोगों तक पहुंचे।
💬 आपके वॉर्ड की सबसे बड़ी समस्या क्या है? हमें कमेंट या DM करके बताएं।
#hellodewas #dewas