कांके: रिम्स के सर्जरी पीजी प्रथम वर्ष के छात्र की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
Kanke, Ranchi | May 30, 2026 रिम्स के सर्जरी पीजी फर्स्ट ईयर के छात्र सानु सनल बरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसका शव कटहल मोड़ स्थित एक मकान में संदिग्ध अवस्था में मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद शनिवार दोपहर करीब एक बजे से पुलिस जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।