नौगांव: सहानिया गांव में अंबेडकर जयंती पर भव्य शोभायात्रा की तैयारी, युवाओं ने सजाया गांव, छाया उत्साह
भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के उपलक्ष्य में नौगांव तहसील के ग्राम पंचायत सहानिया में भव्य शोभायात्रा की जोरदार तैयारी की जा रही है। पूरे गांव में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार गांव के युवा और ग्रामीण मिलकर शोभायात्रा को भव्य बनाने में जुटे हुए हैं। सड़कों, चौराहों और घरों को सजाया जा रहा है,