मुरैना नगर: गोपालपुरा में आधी रात बिजली के खंभे से उठी आग, चिंगारियों से दहला इलाका, बड़ा हादसा टला, वीडियो वायरल
मुरैना के वार्ड क्रमांक-39 स्थित गोपालपुरा बनखंडी रोड पर बीती देर रात ओवरलोड के चलते बिजली के खंभे पर लगी केबलों में अचानक आग लग गई। खंभे से उठती लपटों और चिंगारियों से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद सप्लाई बंद कर आग पर काबू पाया गया। घटना का वीडियो गुरुवार दोपहर से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।