पटना ग्रामीण: खाजेकला थाना क्षेत्र से पुलिस ने दो अभियुक्तों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार
खाजेकला थाना क्षेत्र से हथियारों की खरीद बिक्री के नियत से पाटी गली पहुंचे दो अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके पास से एक पिस्टल, एक खाली मैगजीन और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। शनिवार शाम 4:45 पर मामले की जानकारी एसपी ईस्ट परिचय कुमार ने दी है। मौके पर उन्होंने बताया है कि मामले में एक बाइक को भी जप्त किया गया है।