गिर्वा: उदयपुर जिला कलक्टर पैदल निकले शहर भ्रमण पर, शक्तिनगर बोटलनेक खोलने में चिन्हित भवन मालिकों से सहमति जुटाने हेतु की चर्चा
Girwa, Udaipur | Mar 23, 2024 उदयपुर जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल एक बार फिर शुक्रवार को नगर के मार्गों पर पैदल निकले। निगम के अधिकारियों को साथ लेकर कलक्टर ने शक्तिनगर बोटलनेक, देहलीगेट से धानमंडी होते हुए अस्थल मंदिर तक मार्गों का अवलोकन किया। जिला कलक्टर सबसे पहले शक्तिनगर बोटलनेक पहुचें। इसके बाद धानमंडी इलाके का दौरा किया।