कोंडागांव: कोण्डागांव में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के नए भवन का भूमि पूजन व शिलान्यास संपन्न, न्यायालय को मिलेगा अपना भवन
न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने वर्चुअल माध्यम से आज गुरुवार सुबह 11 बजे कोण्डागांव में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायालय के नए भवन का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी न्यायिक जिलों में बेहतर अवसंरचना और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराकर न्याय व्यवस्था को और मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने भवन निर्माण कार्य को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर