बहेड़ी: बहेड़ी के ग्वारी गांव में 60 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्वारी गांव निवासी 60 वर्षीय महिला प्रेमवती की आज 26 अप्रैल को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई बताया जा रहा है कि महिला पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थी और गांव के एक क्लीनिक से दवाई लेकर आई थी महिला के परिजनों ने दवाई खाने के बाद हालत बिगड़ने से मौत होने के गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस को मामले की सूचना दी ।