बिसौली: दिल्ली के उत्तम नगर में तरुण कुमार हत्याकांड के विरोध में लोगों ने बिसौली एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Bisauli, Budaun | Mar 12, 2026 दिल्ली के उत्तम नगर में हुए तरुण कुमार हत्याकांड के विरोध में गुरुवार को 1 बजे करीब बिसौली की सड़कों पर लोगों का आक्रोश देखने को मिला। अंबेडकर जस्टिस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने न्याय की मांग को लेकर पदयात्रा निकाली।