ब्यौहारी: बेडरा में कार बनी काल, बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के बेडरा गांव के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने कार और बाइक जब्त कर जांच शनिवार शाम 5 बजे से शुरू कर दी है।