रायबरेली: रायबरेली शहर के विभिन्न चौराहों पर एसपी के निर्देश पर चला सघन चेकिंग अभियान,ब्रेथ एनालाइजर से शराबियों पर कसा गया शिकंजा
31 दिसंबर की देर रात एसपी डॉ यशवीर सिंह के निर्देश पर चला सघन चेकिंग अभियान।चेकिंग अभियान में हुडदंगियों व शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कसा गया शिकंजा।ब्रेथ एनालाइजर के द्वारा शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों की गई चेकिंग।यातायात प्रभारी अजय सिंह तोमर के द्वारा चलाया गया अभियान,देर रात शहर के विभिन्न चौराहों पर चलाया गया अभियान।