Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
कानपुर
Pm
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow

बालाघाट: बालाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोरी का एक साथ खुलासा।

Balaghat, Balaghat | Feb 26, 2026

MORE NEWS

trending school short #trendingshorts #viralshorts #comedyshorts #comedy #video

trending school short #trendingshorts #viralshorts #comedyshorts #comedy #video

Balaghat, Balaghat | Jul 26, 2026

#बालाघाट 
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश

     महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के अंतर्गत शनिवार 25 जुलाई को कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में नशा मुक्ति जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्री मृणाल मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

     कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिष्ठा राठौर, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री प्रशांत दीप सिंह ठाकुर, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती रचना चौधरी, परियोजना अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौकसे, श्रीमती अनुपमा मेरावी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, शौर्य दल एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने सहभागिता की।

      कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। नशीले पदार्थों के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, यकृत एवं फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के साथ मानसिक तनाव, अवसाद और कार्यक्षमता में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। वहीं घरेलू हिंसा, पारिवारिक कलह, बच्चों की उपेक्षा, रिश्तों में तनाव और सामाजिक असुरक्षा जैसी स्थितियां भी नशे के कारण पैदा होती हैं। आर्थिक रूप से भी नशे की लत परिवार की आय का बड़ा हिस्सा नष्ट कर देती है, जिससे कर्ज, गरीबी, बेरोजगारी तथा बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।

     कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि प्रत्येक महिला अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे तथा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़े, तो नशामुक्त समाज का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है।

       इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने ग्राम एवं वार्ड स्तर पर नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाएंगे, परिवारों से संवाद स्थापित कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्त वातावरण के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

    कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, शौर्य दल एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया।
#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP #mp_wcdmp 
#nashesedoorihaizaroori_2

#बालाघाट कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने दिया नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश महिला एवं बाल विकास विभाग तथा पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राज्यव्यापी जन-जागरूकता अभियान "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" के अंतर्गत शनिवार 25 जुलाई को कलेक्ट्रेट कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में नशा मुक्ति जागरूकता एवं शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर श्री मृणाल मीणा के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिष्ठा राठौर, महिला एवं बाल विकास विभाग के सहायक संचालक श्री प्रशांत दीप सिंह ठाकुर, वन स्टॉप सेंटर की प्रशासक श्रीमती रचना चौधरी, परियोजना अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौकसे, श्रीमती अनुपमा मेरावी सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, शौर्य दल एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि इसका दुष्प्रभाव पूरे परिवार और समाज पर पड़ता है। नशीले पदार्थों के सेवन से कैंसर, हृदय रोग, यकृत एवं फेफड़ों की गंभीर बीमारियों के साथ मानसिक तनाव, अवसाद और कार्यक्षमता में कमी जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं। वहीं घरेलू हिंसा, पारिवारिक कलह, बच्चों की उपेक्षा, रिश्तों में तनाव और सामाजिक असुरक्षा जैसी स्थितियां भी नशे के कारण पैदा होती हैं। आर्थिक रूप से भी नशे की लत परिवार की आय का बड़ा हिस्सा नष्ट कर देती है, जिससे कर्ज, गरीबी, बेरोजगारी तथा बच्चों की शिक्षा और भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने विचार साझा करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि प्रत्येक महिला अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे तथा युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़े, तो नशामुक्त समाज का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे अपने-अपने ग्राम एवं वार्ड स्तर पर नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाएंगे, परिवारों से संवाद स्थापित कर युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करेंगे तथा समुदाय की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्त वातावरण के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम के समापन पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, शौर्य दल एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहने तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने का संकल्प लिया। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #mp_wcdmp #nashesedoorihaizaroori_2

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

#बालाघाट 
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: बालाघाट से 196 श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन के लिए हुए रवाना,

 सांसद श्रीमती भारती पारधी ने दी विदाई

     मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना' के अंतर्गत बालाघाट जिले के 196 चयनित तीर्थयात्री भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा-वृंदावन की तीर्थयात्रा के लिए उत्साह और उमंग के साथ रवाना हुए। यह विशेष तीर्थ ट्रेन 25 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे बालाघाट रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। स्टेशन पर आयोजित एक सादे और गरिमामयी समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रियों का भव्य स्वागत कर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं।     

     बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने रेलवे स्टेशन पर उपस्थित तीर्थयात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि"मध्य प्रदेश सरकार हमारे वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम और उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के जो माता-पिता और बुजुर्ग आर्थिक तंगी या अन्य कारणों से अपने स्वखर्च पर तीर्थयात्रा करने में असमर्थ हैं, उन्हें 'मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना' के माध्यम से देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह योजना हमारी संस्कृति, आस्था और बुजुर्गों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण है। आप सभी पूरी श्रद्धा और प्रसन्नता के साथ यात्रा करें तथा हमारे बालाघाट जिले और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करें।

     इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन, श्री रमेश रंगवानी, श्री गणेश अग्रवाल, नगर पालिका के पार्षद, अन्य गणमान्य नागरिक, संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, एसडीएम श्री गोपाल सोनी और अन्य अधिकारियों ने मिलकर तीर्थयात्रियों की अगवानी की और विदाई दी। 

     यह विशेष ट्रेन बालाघाट से प्रस्थान कर नैनपुर, जबलपुर और कटनी के रास्ते मथुरा-वृंदावन पहुंचेगी। इस ट्रेन में मंडला, जबलपुर और कटनी जिले के तीर्थयात्री भी सवार होंगे। तीर्थयात्रा पूर्ण करने के पश्चात यही विशेष ट्रेन 28 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे वापस बालाघाट रेलवे स्टेशन लौटेगी। 

     मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। शासन द्वारा यात्रा के दौरान सुरक्षित रेल यात्रा, ठहरने के लिए आवास, शुद्ध भोजन और अन्य आवश्यक चिकित्सकीय व रसद व्यवस्थाएं पूरी तरह निःशुल्क सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक बोझ या चिंता के पूरी श्रद्धा के साथ अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा का आनंद ले सकें।

#मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना
#CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minculturemp

#बालाघाट मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना: बालाघाट से 196 श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन के लिए हुए रवाना, सांसद श्रीमती भारती पारधी ने दी विदाई मध्यप्रदेश शासन की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना' के अंतर्गत बालाघाट जिले के 196 चयनित तीर्थयात्री भगवान श्रीकृष्ण की पावन नगरी मथुरा-वृंदावन की तीर्थयात्रा के लिए उत्साह और उमंग के साथ रवाना हुए। यह विशेष तीर्थ ट्रेन 25 जुलाई 2026 को प्रातः 11:30 बजे बालाघाट रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुई। स्टेशन पर आयोजित एक सादे और गरिमामयी समारोह में जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रियों का भव्य स्वागत कर उन्हें मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। बालाघाट-सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने रेलवे स्टेशन पर उपस्थित तीर्थयात्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि"मध्य प्रदेश सरकार हमारे वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को सुगम और उनकी धार्मिक भावनाओं का सम्मान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के जो माता-पिता और बुजुर्ग आर्थिक तंगी या अन्य कारणों से अपने स्वखर्च पर तीर्थयात्रा करने में असमर्थ हैं, उन्हें 'मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना' के माध्यम से देश के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। यह योजना हमारी संस्कृति, आस्था और बुजुर्गों के प्रति सरकार की संवेदनशीलता का अनूठा उदाहरण है। आप सभी पूरी श्रद्धा और प्रसन्नता के साथ यात्रा करें तथा हमारे बालाघाट जिले और प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए भगवान श्रीकृष्ण से प्रार्थना करें। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती सुरजीत सिंह ठाकुर, मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य श्रीमती मौसम बिसेन, श्री रमेश रंगवानी, श्री गणेश अग्रवाल, नगर पालिका के पार्षद, अन्य गणमान्य नागरिक, संयुक्त कलेक्टर श्री राहुल नायक, एसडीएम श्री गोपाल सोनी और अन्य अधिकारियों ने मिलकर तीर्थयात्रियों की अगवानी की और विदाई दी। यह विशेष ट्रेन बालाघाट से प्रस्थान कर नैनपुर, जबलपुर और कटनी के रास्ते मथुरा-वृंदावन पहुंचेगी। इस ट्रेन में मंडला, जबलपुर और कटनी जिले के तीर्थयात्री भी सवार होंगे। तीर्थयात्रा पूर्ण करने के पश्चात यही विशेष ट्रेन 28 जुलाई को दोपहर 3:00 बजे वापस बालाघाट रेलवे स्टेशन लौटेगी। मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। शासन द्वारा यात्रा के दौरान सुरक्षित रेल यात्रा, ठहरने के लिए आवास, शुद्ध भोजन और अन्य आवश्यक चिकित्सकीय व रसद व्यवस्थाएं पूरी तरह निःशुल्क सुनिश्चित की गई हैं, ताकि श्रद्धालु बिना किसी आर्थिक बोझ या चिंता के पूरी श्रद्धा के साथ अपनी इस आध्यात्मिक यात्रा का आनंद ले सकें। #मुख्यमंत्री_तीर्थ_दर्शन_योजना #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minculturemp

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

#बालाघाट 
राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत घोटी में कृषकों का पंजीयन एवं प्रशिक्षण आयोजित

प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए किसानों को किया गया जागरूक

     राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत विकासखंड लांजी की ग्राम पंचायत घोटी में शनिवार को कृषकों के पंजीयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों का राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत पंजीयन किया गया तथा उन्हें प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व और उसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

     उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत में कमी आती है, भूमि की उर्वरता बढ़ती है तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग पर आधारित खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

      कार्यक्रम में किसानों को जीवामृत तैयार करने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले जैविक कीटनाशकों ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र एवं दशपर्णी अर्क तैयार करने की प्रक्रिया, उनकी उपयोगिता तथा फसलों में उनके प्रभावी उपयोग की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।

     प्रशिक्षकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक टिकाऊ एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। किसानों ने भी प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्राकृतिक खेती से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।

      कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से जोड़ते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली को मजबूत करना है।
#CMMadhyaPradesh 
#JansamparkMP 
#minmpkrishi

#बालाघाट राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत घोटी में कृषकों का पंजीयन एवं प्रशिक्षण आयोजित प्राकृतिक एवं जैविक खेती अपनाने के लिए किसानों को किया गया जागरूक राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के अंतर्गत विकासखंड लांजी की ग्राम पंचायत घोटी में शनिवार को कृषकों के पंजीयन एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों का राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन के तहत पंजीयन किया गया तथा उन्हें प्राकृतिक एवं जैविक खेती के महत्व और उसके लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई। उप संचालक कृषि श्री फूलसिंह मालवीय ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान किसानों को बताया गया कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत में कमी आती है, भूमि की उर्वरता बढ़ती है तथा पर्यावरण संरक्षण के साथ सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण कृषि उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है। किसानों को रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों पर निर्भरता कम कर प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग पर आधारित खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में किसानों को जीवामृत तैयार करने की विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही प्राकृतिक खेती में उपयोग होने वाले जैविक कीटनाशकों ब्रह्मास्त्र, नीमास्त्र एवं दशपर्णी अर्क तैयार करने की प्रक्रिया, उनकी उपयोगिता तथा फसलों में उनके प्रभावी उपयोग की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने किसानों को प्राकृतिक खेती की विभिन्न तकनीकों को अपनाकर कम लागत में अधिक टिकाऊ एवं गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। किसानों ने भी प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा प्राकृतिक खेती से संबंधित अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक किसानों को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन से जोड़ते हुए प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देना तथा टिकाऊ कृषि प्रणाली को मजबूत करना है। #CMMadhyaPradesh #JansamparkMP #minmpkrishi

Balaghat, Madhya Pradesh | Jul 25, 2026

NEET Protest के ऊपर वीडियो डालने के बाद PM Narendra Modi के अकाउंट पर फॉलोअर्स की बाढ़!

NEET Protest के ऊपर वीडियो डालने के बाद PM Narendra Modi के अकाउंट पर फॉलोअर्स की बाढ़!

Balaghat, Balaghat | Jul 25, 2026

बालाघाट: बालाघाट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन चोरी का एक साथ खुलासा। - Balaghat News