शाहबाद: तहसील मुख्यालय पर बनेगा दूसरा फीडर, लोकल फाल्ट और ट्रिपिंग से मिलेगी उपभोक्ताओं को निजात
लोकल फाल्ट में सुधार करने के लिए तहसील मुख्यालय पर दूसरे फीडर की स्थापना करने का कार्य युद्धस्तर प्रारंभ कर दिया गया है। तहसील के नए फीडर के लिए ट्रॉली भी आ चुकी है। पेड़ कटाई और लाइन बिछाने का कार्य युद्धस्तर पर चल रहा है। तहसील मुख्यालय पर बिजली व्यवस्था काफी गड़बड़ थी जिसको लेकर उपभोक्ता काफी परेशान थे।