सिमगा: हथबंद में अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया, थाने में की गई शिकायत
ग्राम पंचायत हथबंद के एक सूने मकान में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है घर में एक किराएदार रहता है वह भी छुट्टी में गया है आलमारी एवं गोदरेज में रखे समानों सहित कई सामान गायब है हथबंद थाने में शिकायत की गई है हथबंद पुलिस मामले की जांच कर रही है