चूरू: ढाढर टोल प्लाजा पर हंगामा करने वाले 4 युवकों को किया गिरफ्तार, बोलेरो कैंपर किया गया जब्त
Churu, Churu | Jun 9, 2026 सदर पुलिस ने ढाढर टोल प्लाजा पर शांति भंग करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। सुबह गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ युवक बोलेरो कैंपर को लेकर झगड़ा कर रहे हैं। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि मोहित पचार, विकास सेबा, पंकज चौधरी और विकास बागलवा गाली-गलौज कर रहे थे।