बिजनौर: बिजनौर के कोतवाली देहात में अकबराबाद गांव के पास पिकअप गाड़ी की टक्कर से एक कावड़िये की मौत दूसरा गंभीर रूप से घायल
Bijnor, Bijnor | Jul 21, 2024 बिजनौर जनपद में कोतवाली देहात थाना क्षेत्र में गांव अकबराबाद के पास बाइक सवार दो कावड़ियों को एक पीछे आई पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में एक कावड़िये की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल कावड़िये को बिजनौर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतक कावड़िये का नाम राजन चौहान है जो जनपद अमरोहा का रहने वाला था।